Home जयपुर विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण बुधवार को

विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण बुधवार को

फाइल फोटो  – राजस्थान विधान सभा

जयपुर, 8 फरवरी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र बुधवार 9 फरवरी को प्रातः 11 बजे पन्द्रहवीं राजस्थान विधान सभा के सातवें सत्र में अभिभाषण देंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री श्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा और विधानसभा के सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा विधानसभा पहुँचने पर राज्यपाल श्री मिश्र का स्वागत करेंगे। विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्यपाल श्री मिश्र को आरएसी बटालियन द्वारा राष्ट्रीय सलामी दी जायेगी। तत्पश्चात राज्यपाल श्री मिश्र को अभिभाषण के लिए सदन में प्रोसेशन में ले जाया जायेगा। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के आगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, विधानसभा सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा व राज्यपाल के दोनों परिसहाय और राज्यपाल के पीछे मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री श्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा और राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार चलेंगे राज्यपाल श्री मिश्र विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्त्तव्यों का वाचन भी करेंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!