
जयपुर, 09 फरवरी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा के सातवें सत्र में अभिभाषण दिया।
इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र के बुधवार प्रातः 11:00 बजे विधानसभा पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री श्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा और विधानसभा के सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने उनका स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्यपाल श्री मिश्र को आरएसी बटालियन द्वारा सलामी दी गई। राज्यपाल श्री मिश्र को अभिभाषण के लिए सदन में प्रोसेशन में ले जाया गया।
राज्यपाल श्री मिश्र ने 11:05 बजे अभिभाषण प्रारम्भ किया और 12.09 बजे पूरा किया। उन्होंने एक घण्टा चार मिनट में पूरा अभिभाषण पढ़ा।
इससे पहले राज्यपाल ने विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का वाचन भी किया।


