Home जयपुर कोविड की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री का निर्णय प्रशासन गांवों के संग अभियान स्थगित

कोविड की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री का निर्णय प्रशासन गांवों के संग अभियान स्थगित

जयपुर, 28 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोविड-19 महामारी की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए 1 मई से शुरू होने वाले प्रशासन गांवों के संग अभियान को स्थगित करने का निर्णय किया है। श्री गहलोत ने वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में 1 मई से यह अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। प्रदेश में कोरोना की दूसरी घातक लहर तथा संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अभियान को स्थगित किया है। स्थिति सुधरने पर अभियान की नई तिथि को लेकर निर्णय किया जा सकेगा।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!