जयपुर, 4 सितम्बर। श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना विभाग राज्य मंत्री श्री टीकाराम जूली ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हितों को केन्द्र में रखकर सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक फैसले लिए हैं।
श्रम राज्य मंत्री श्री जूली शनिवार को अलवर में मोती डूंगरी के पास क्रय-विक्रय गोदाम परिसर में दी अलवर सेन्ट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक लि. की सांयकालीन शाखा का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि किसान को सहकारिता को मजबूत कर किसान को मजबूत किया जा सकता है। इस दिशा में राज्य सरकार ने अपने पहले निर्णय में करीब 16 हजार करोड रूपये के कृषि ऋण को माफ किया है। इससे लाखों किसानों को बडी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहली बार 10 लाख नए किसानों को कॉ-ऑपरेटिव के माध्यम से ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कस्टमर हाइरिंग सेंटर के माध्यम से छोटे किसानों को न्यूनतम दर पर कृषि उपकरण यथा टै्रक्टर आदि किराए पर प्राप्त करवाए जा रहे हैं।
श्रम मंत्री ने सहकारिता के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा एवं सहकार जीवन सुरक्षा बीमा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में दो हजार नई सोसायटियों का गठन कराया जा रहा है जिससे किसानों को बडा लाभ होगा। उन्होंने बताया कि अलवर ग्रामीण क्षेत्र में मालाखेडा में कॉपरेटिव बैंक की शाखा इसी वित्तीय वर्ष प्रारम्भ कराई जाएगी। इस दौरान उन्होंने राज सहकार व्यक्ति दुर्घटना बीमा के तहत दो व्यक्तियों के परिजनों को 10-10 लाख रूपये के चेक तथा सहकार सुरक्षा बीमा के तहत 5 व्यक्तियों को प्रत्येक को 34 हजार 500 रूपये के चेक तथा स्वयं सहायता समूह ऋण वितरण योजना के तहत 4 समूह को कुल 8 लाख रूपये के ऋण के चेक वितरित किए


