Home जयपुर कृषि एवं सामान्य बजट आज प्रातः 11 बजे से किसान भी देख सकेंगे

कृषि एवं सामान्य बजट आज प्रातः 11 बजे से किसान भी देख सकेंगे

demo pic

श्रीगंगानगर, 22 फरवरी। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे बजट वर्ष 2022-23 का राज्य का कृषि एवं सामान्य बजट प्रस्तुत करेंगे। जिले के किसान व प्रगतिशील कृषक पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बजट सुन सकेंगे।
बजट के दौरान जिला स्तर पर माननीय सांसद, जिला प्रमुख, सभापति नगरपरिषद मुख्यालय की वीसी से जुड़ सकेंगे। ब्लॉक स्तर पर प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्य, अध्यक्ष नगरपालिका, जनप्रतिनिधि व किसान जुड़ सकेंगे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मुख्यालय पर संबंधित सरपंच, वार्ड पंच, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कृषक, अन्य नागरिकों के लिये बजट चर्चा देखने व सुनने की व्यवस्था रहेगी।
बजट का सीधे प्रसारण का माध्यम
जिला मुख्यालय एवं उपखण्ड मुख्यालय पर वीसी के माध्यम से, ग्राम पंचायत स्तर पर ई-मित्र प्लस मशीन के माध्यम से, यूटयूब चैनल https://www.youtube.com/user/GehlotAshokhttps://www.youtube.com/c/RajasthanVidhanSabhahttps://www.facebook.com/AshokGehlot.Rajasthanwww.jankalyan.rajasthan.gov.in के माध्यम से सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!