Home जयपुर जिला कार्यकारिणी का किया गठन, वैष्णव बने जिला अध्यक्ष

जिला कार्यकारिणी का किया गठन, वैष्णव बने जिला अध्यक्ष

जयपुर 22 सितम्बर 2021 ! डिजिटल डेस्क ! अजमेर जिले के सहकार कर्मियों की मिटिंग पेक्स/लेम्पस कर्मियों के संगठन राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जयपुर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत की अध्यक्षता में जिले के केकड़ी ब्लॉक में आयोजित की गई । मिटिंग में उपस्थित जिलेभर के सहकार कर्मियों की सर्वसम्मति से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री राजावत ने परमेश्वर वैष्णव को राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई अजमेर का जिला अध्यक्ष नियुक्त कर वैष्णव को निर्देशित करते हुए शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को मजबूती प्रदान करनें के निर्देश दिए गए । इस दौरान प्रदेश महामंत्री नंदाराम चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री सत्यनारायण तिवारी, अजमेर संभाग उपाध्यक्ष हिराराम रुलानिया सहित जिले के सहकार कर्मी मौजूद थे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!