Home जयपुर कृषि भवन में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

कृषि भवन में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

जयपुर, 15 अगस्त। पन्त कृषि भवन में रविवार को स्वतंत्रता दिवस कोविड प्रोटोकॉल की पालना करते हुए उत्साह पूर्वक मनाया गया। कृषि विभाग के आयुक्त डॉ. ओमप्रकाश ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ। आयुक्त ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन विभाग एवं राज्य बीज निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि विपणन विभाग के निदेशक श्री सोहनलाल शर्मा, बीज निगम के प्रबंध निदेशक श्री जसवंत सिंह सहित विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!