Home जयपुर मुख्य सचिव को सीआईआई ने 43 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर भेंट किए

मुख्य सचिव को सीआईआई ने 43 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर भेंट किए

जयपुर, 5 मई । मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य को बुधवार को यहां शासन सचिवालय में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने 43 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर भेंट किए। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आर्य ने सीआईआई के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि कोविड संक्रमण के इस विकट समय में ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर उपलब्ध कराना पुनीत कार्य है, जो अन्य भामाशाह को भी जरूरतमंद की मदद के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर कोविड केयर सेंटर्स पर भिजवाने के निर्देश दिए। सीआईआई राजस्थान चेप्टर के चेयरमैन श्री संजय साबू एवं निदेशक श्री नितिन गुप्ता ने मुख्य सचिव को ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर सौंपते हुए कहा कि उनकी संस्था जल्द ही 50 कॉन्संट्रेटर सरकार को और उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री वैभव गालरिया और चिकित्सा, स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक श्री अरुण जोशी उपस्थित थे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!