Home जयपुर राजस्थान में पदोन्नति से 62 को  तहसीलदार बनाया’

राजस्थान में पदोन्नति से 62 को  तहसीलदार बनाया’

जयपुर, 14 दिसंबर। राजस्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह के निर्देशानुसार तहसीलदार पद के लिए आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 62 जनों को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया गया है।
राजस्व मंडल निबंधक डॉ. मोहन लाल यादव ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गठित पदोन्नति समिति की बैठक में 59 पदोन्नतियाँ वर्ष 2021-22 की रिक्तियों के विरुद्ध की गई। जबकि तीन डेफर्ड प्रकरण विभिन्न वर्षों के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार संवर्ग से 37 को तथा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संवर्ग से 16 को तहसीलदार बनाया गया। इसी प्रकार टीएसपी क्षेत्र से नायब तहसीलदार संवर्ग से दो जनों को जबकि अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संवर्ग से चार जनों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति दी गई है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!