Home | जयपुर | खरीफ सीजन का बीज रबी सीजन में वितरण करने की शिकायत मिलने पर होगी जाँच  – सहकारिता मंत्री

खरीफ सीजन का बीज रबी सीजन में वितरण करने की शिकायत मिलने पर होगी जाँच  – सहकारिता मंत्री

WhatsApp Image 2022 03 03 at 5.26.36 PM 300x157
प्रश्नकाल में विधायक श्री हमीर सिंह भायल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब देते हुए सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना

जयपुर, 3 मार्च। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि किसानों को खरीफ सीजन का बीज रबी सीजन में वितरण करने के प्रकरण में शिकायत प्राप्त होने पर विभाग द्वारा जांच करवाई जाएगी।
श्री आंजना ने प्रश्नकाल में विधायक श्री हमीर सिंह भायल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया की सरकार द्वारा किसानों को खरीफ फसल हेतु बीज वितरण किया जाता है। उन्होंने राज्य में खरीफ-2021 में विभिन्न फसलों के अनुदानित दर पर वितरित उन्नत/प्रमाणित बीजों का विवरण एवं मिनी किट वितरण का विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि बाड़मेर सेन्ट्रल कॉ-आपरेटिव बैंक लिमिटेड, बाड़मेर द्वारा निजी फर्म से बीज खरीद कर ग्राम सेवा सहकारी समितियों को वितरण नहीं किया गया है तथा बैंक द्वारा समितियों को बीज खरीदने हेतु कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!