Home | cooperative | बाड़मेर | कृभको द्वारा आय सृजन व समिति अंगीकरण कार्यक्रम का आयोजन

कृभको द्वारा आय सृजन व समिति अंगीकरण कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2022 03 10 at 6.52.01 PM 300x200
महिला को सिलाई मशीन वितरित करते हुए !

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क । 10 मार्च । जिले के छीतर का पार ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय में कृषक भारती को-आपरेटिव की ओर से आय सर्जन व समिति अंगीकरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें किसानों को कम लागत पर अधिक उत्पादन तथा जैविक उर्वरकों के जरिये उत्पादन की तकनीक जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गयी।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए दी बाड़मेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक रामसुख चौधरी ने किसानों को सहकारी समिति से उचित दरों पर खाद व ऋण उपलब्ध कराने की बात कही । इस दौरान कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी विष्णु कुमार ने किसानों को कृभको उत्पाद के बारे में विस्तार से जानकारी देने के पश्चात चार महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करने के साथ-साथ समिति को वाटर कूलर सुर्पद किया गया ।

WhatsApp Image 2022 03 10 at 6.52.00 PM 300x200इस दौरान बांकाराम चौधरी सरपंच, चुनाराम गोदारा पंचायत समिति सदस्य सहित समिति उपाध्यक्ष मोहनलाल, समिति व्यवस्थापक शेराराम भाटिया व तमाम किसान मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!