Home | राज्य | बागरा मे भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया

बागरा मे भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया

बागरा (बगसिंह राजपुरोहित) । 25 दिसम्बर । जिले के बागरा कस्बे में शनिवार को बस स्टेण्ड के पास, महावीर प्लाजा में स्थित भाजपा कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 97वां जन्मदिवस सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया । इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर भाजपा कार्यक्रताओ द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर, उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यो तथा योगदान के लिए याद किया गया ।

इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जवानमल सुथार, उपाध्यक्ष पंकीदेवी घाँची, विमलादेवी सुथार, महामंत्री जोगसिंह राजपुरोहित दीगाँव, मिडिया प्रभारी बगसिंह राजपुरोहित बागरा, ओबीसी मोर्चा बागरा मंडल अध्यक्ष रमेशकुमार सुथार, एस सी मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष आदाराम लुकडा, भाजयुमो जिला मंत्री जयन्तिलाल घाँची, भाजयुमो बागरा मंडल मंत्री कालुराम घाँची, शक्ति केन्द्र संयोजक मीठालाल सुथार, बुथ अध्यक्ष विमलेश जैन ,भाजपा महिला मोर्चा बागरा मंडल अध्यक्ष पुजा कुमारी राजपुरोहित रायपुरिया , खेताराम प्रजापत डुडसी ,ललित सुथार दीगाँव ,विनोदपुरी , राकेशपुरी आदि कई पार्टी कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी मौजुद थे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!