Home | cooperative | राज्य | कोरोना एडवाइजरी की पालना न करने पर वसूला जुर्माना

कोरोना एडवाइजरी की पालना न करने पर वसूला जुर्माना

जालोर 27 अप्रेल। भीनमान उपखण्ड क्षेत्र में मंगलवार को कोरोना एडवाइजरी की पालना न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए चालान बनाकर जुर्माना वसूला गया। भीनमाल उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा मंगलवार को उपखण्ड क्षेत्र भीनमाल में नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना न करने पर 2 व्यक्तियों एवं मास्क न पहनने पर 2 व्यक्तियों के चालान बनाकर जुर्माना वसूला गया। पुलिस थाना भीनमाल के थानाधिकारी द्वारा मास्क न पहनने पर 7 व्यक्तियों के चालान बनाकर जुर्माना वसूला गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!