Home | cooperative | जोधपुर | सहकारी समिति में चुनाव के दौरान वार्डो के गठन में लगाया हेरा-फेरी का आरोप

सहकारी समिति में चुनाव के दौरान वार्डो के गठन में लगाया हेरा-फेरी का आरोप

02 599 300x249
During the elections in the cooperative society, there was an allegation of rigging in the formation of wards.

जोधपुर I डिजिटल डेस्क I 3 सितम्बर। जिले में राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण (State Co-operative Election Authority) की ओर से निर्वाचन योग्य और निर्वाचन ड्यु ग्राम सेवा सहकारी समिति (जीएसएस) के चुनाव करवाए जा रहे है। वही, जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे चुनाव के दौरान कई जगहों पर विरोध के स्वर भी उठने लगे है। ग्राम सेवा सहकारी समिति लुणावास कलां (Village Service Cooperative Society Lunawas Kalan) में चुनाव को लेकर किसानों ने समिति अध्यक्ष और समिति व्यवस्थापक पर पिता-पुत्र होने का आरोप लगाते हुए कहा कि विगत 10-12 वर्षो से समिति का संचालन मनमर्जी से करने के पश्चात चुनावी प्रक्रिया में वार्डो के गठन में भारी हेरा-फेरी कर समिति से जुड़े किसानों को आरक्षित वार्डो की सूची में डालने, स्थाई रजिस्ट्रर के स्थान पर फर्जी रजिस्ट्रर से वार्डो गठन को लेकर किसानों की ओर से निर्वाचन अधिकारी को आपत्ति दर्ज करवाने के बाद इस संबंध में मुख्य रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं, जोधपुर के नाम से ज्ञापन देकर समिति में चुनाव के दौरान दूसरे व्यवस्थापक की नियुक्त कर मूल रजिस्ट्रर से मिलान के आधार पर वार्डो का पुर्नगठन करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई है।
उल्लेखनीय हैं कि जोधपुर जिले की कई सहकारी समितियों में अयोग्यताधारी-अस्थाई सैल्समैन को तीन से चार सहकारी समितियों का चार्ज देने के चलते फसल बीमा, ऋण वितरण और ऋण माफी योजनाओं में अनियमिताओं की चर्चा चुनावों के दौरान खुलकर सामने आ रहीं है। वही, अयोग्यताधारी-अस्थाई सैल्समैन प्रभावशाली ‘‘ शरण गच्छामी’’ होकर किसानों के लिए वर्षो से सिरदर्द बनें हुए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!