Home | cooperative | राज्य | जिला कलक्टर ने वीडियो संदेश जारी कर की कोरोना गाइडलाइन पालना की अपील

जिला कलक्टर ने वीडियो संदेश जारी कर की कोरोना गाइडलाइन पालना की अपील

जालोर 29 अप्रेल। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने वीडियो संदेश के माध्यम से जिलेवासियों से कोरोना गाइडलाइन की पालना करने, जन अनुशासन पखवाड़े के तहत जारी निर्देशों का उल्लंघन न करने की अपील की है। जिला कलक्टर ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में जिलेवासी कोरोना एप्रोप्रिएट बिहेवियर रखें, बिना जरूरत घर से न निकले, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें, मास्क पहने एवं अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन जरूर करवाये। कलक्टर वृष्णि ने जिलेवासियों से आत्मविश्वास और जागरूकता के साथ कोरोना महामारी से इस वैश्विक लड़ाई में योगदान की अपील की है साथ ही उन्होंने बुजुर्गों, बच्चों और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित लोगों को अधिक सावधानी बरतने की बात कही है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!