Home | राज्य | जिला कलक्टर ने केन्द्रीय सहकारी बैंक का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने केन्द्रीय सहकारी बैंक का किया निरीक्षण

33170 Image 443dccd0 7ac1 4543 b47d 1d92e49e1a4d 300x200
केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड झालावाड़ का निरीक्षण करते हुए जिला कलक्टर एव सहकारी बैंक की प्रशासक डॉ. भारती दीक्षित

झालावाड़ 03 मार्च। जिला कलक्टर एवं केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड झालावाड़ की प्रशासक डॉ. भारती दीक्षित द्वारा गुरूवार को केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप रजिस्ट्रार सहकारी समितिया रायसिंह मोजावत एवं डीडीएम नाबार्ड भवानीशंकर मीणा तथा बैंक अधिकारियों से बैंक के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई एवं निर्देश प्रदान किये गये।
इस दौरान जिला कलक्टर द्वारा बैंक के ऋण वितरण एवं वसूली की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने लक्ष्यों की पूर्ति करने एवं बैंक की एनपीए राशि 28.57 करोड़ की वसूली हेतु ठोस प्रयास कर वसूली करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने बताया कि बैंक को वर्ष 2021-22 में आवंटित 800 करोड़ के लक्ष्यों के विरुद्ध 684.24 करोड़ का अल्पकालीन फसली ऋण वितरण किया गया है।
जिला कलक्टर द्वारा ऑनलाईन भुगतान के लिए बैंक के किसानों को एटीएम कार्ड उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये गये। साथ ही समिति द्वारा किसानों को बॉयोमेट्रिक भुगतान के समय किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को रोकने के लिए बैंक प्रबंधन को ठोस कदम उठाने हेतु व भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि बैंक द्वारा जिले के किसानों को अधिक से अधिक सहकारिता से जोड़कर ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण किया जाए। साथ ही सभी ऋणी किसानों का सहकार जीवन सुरक्षा बीमा व प्रधानमंत्री फसल बीमा करवाया जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिला कलक्टर द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत प्राप्त क्लेम की राशि शीघ्र किसानों को भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि बैंक द्वारा अमानतों में वृद्धि हेतु अधिक से अधिक प्रयास किये जाएं व बैंक को जारी अमानतों के लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!