Home | cooperative | राज्य | सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा बैठक आयोजित

सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2021 09 10 at 16.57.32 300x200जालोर 10 सितम्बर 2021 । डिजिटल डेस्क । निकटवर्ती ग्राम सेवा सहकारी समिति सियाणा में शुक्रवार को वार्षिक आम सभा की बैठक मिनी सहकारी बैंक परिसर में समिति अध्यक्ष प्रदीपसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई । व्यवस्थापक नरपतसिंह चौहान ने बताया कि वार्षिक आम सभा में समिति अध्यक्ष द्वारा विभिन्न योजनाओं व विकास के बारे में जानकारी साझा करते हुए जैविक मेडिकल दूकान व जीरो प्रोसेसिग यूनिट के बारे में विस्तार से जानकारी समिति सदस्यों व किसानों को देने के साथ-साथ किसानों द्वारा किसान क्लब का गठन करने के बाद 63 किसानों को सदस्यता ग्रहण करवाई गई । उसके बाद समिति के वार्षिक बजट प्रतिवेदन समेत विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं समिति व्यवस्थापक का कार्यभार हरीसिंह सहायक व्यवस्थापक को दिए जाने की सहमति प्रदान की गई। बैठक में कृषी पर्यवेक्षक सुनिल कुमार, पटवारी हेमराज, समिति कार्मिक-हरीसिंह, प्रकाशसिंह, गंगाराम, प्रागाराम (सलाहकार) समेत कई किसान एवं समिति के प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!