Home | cooperative | राज्य | ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन व पुनर्गठन के लिए कमेटी की बैठक सम्पन्न

ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन व पुनर्गठन के लिए कमेटी की बैठक सम्पन्न

02 163 300x225
कॉन्सेप्ट फोटो ।

जालोर 10 जून। जिला कलक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टर कक्ष में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन व पुनर्गठन के लिए गठित कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में कमेटी द्वारा जालोर पंचायत समिति में देवकी ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. देवकी, बागोड़ा पंचायत समिति में धुम्बडिया ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. धुम्बडिया एवं सायला पंचायत समिति में बैरठ ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. बैरठ के नवगठन के लिए प्रस्ताव रजिस्ट्रार सहकारी समितियाँ राजस्थान जयपुर को भिजवाये जाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु,  केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार व सहकारी समितियां जालोर के उप रजिस्ट्रार नारायण सिंह चारण सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!