Home | cooperative | राज्य | कलक्टर व नाबार्ड के मुख्य प्रबंधक ने मोबाइल एटीएम वाहनों को हरी झण्डी दिखाई

कलक्टर व नाबार्ड के मुख्य प्रबंधक ने मोबाइल एटीएम वाहनों को हरी झण्डी दिखाई

download 22 300x179
मोबाइल एटीएम वाहन एवं मोबाइल वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए जिला कलक्टर व नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ! 

जालोर 10 मार्च। दी जालोर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. जालोर के मोबाइल एटीएम वाहन एवं सियाणा ग्राम सेवा सहकारी समिति के मोबाइल वाहन को बैंक की प्रशासक व जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि व नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक जयदीप श्रीवास्तव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर एक्स-पे लाईफ प्राईवेट लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक जयदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल एटीएम वाहन का उपयोग जिले के कृषक सदस्य एवं आमजन को नकद राशि निकाले व जमा करवाने, विविध बिलों का भुगतान करने तथा बैंक द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं, बेहतर ग्राहक सुविधाओं की जानकारी एवं वित्तीय साक्षरता अभियान संचालित करने के लिए किया गया है। बैंक के प्रबन्ध निदेशक के.के.मीणा ने बताया कि इस मोबाइल वाहन में बैंक के अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की गई है जिससे मौके पर ही ऋण पत्रावलियों को तैयार करने, ऋण वसूली का तकाजा करने एवं बैंकिंग से संबंधित कार्य करने की सुविधा उपलब्ध होगी। सियाणा ग्राम सेवा सहकारी समिति के मोबाइल वाहन का उपयोग क्षेत्र के आमजन उपभोक्ता सामग्री, जीरा, खाद, एवं बीज की बिक्री के लिए किया जायेगा।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश कुमार मीणा व मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु, नाबार्ड के जिला विकास अधिकारी जितेन्द्र कुमार मीणा व प्रबन्ध निदेशक के.के.मीणा सहित लीड बैंक अधिकारी, ग्रामीण बैंक के क्षे.त्रीय प्रबंधक व को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी-कर्मचारी एवं सियाणा समिति के कार्मिक उपस्थित रहे

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!