Home | cooperative | जयपुर | मुख्यमंत्री ने दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना की प्रचार-प्रसार वैन को हरी झण्डी दिखाई

मुख्यमंत्री ने दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना की प्रचार-प्रसार वैन को हरी झण्डी दिखाई

download 30 300x223
जोधपुर सर्किट हाउस से मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना की प्रचार-प्रसार वैन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करते हुए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत

जयपुर, 2 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जोधपुर सर्किट हाउस से मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना की प्रचार-प्रसार वैन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य के किसानों एवं दुग्ध उत्पादकों की आय में वृद्धि करने के लिए दुग्ध उत्पादक संबल योजना शुरू की गई थी। इसके अंतर्गत राज्य के सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ में दूध की आपूर्ति करने वाले दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में दुध की आपूर्ति करने वाले सदस्यों को 1 अप्रेल, 2022 से दूध पर देय अनुदान राशि 2 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है।
दूध की खरीद के अतिरिक्त मिलने वाले इस 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान से पशुपालक किसानों को आर्थिक सम्बल मिलेगा। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी तथा इस योजना से अधिकाधिक दुग्ध उत्पादक लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल, महापौर श्रीमती कुन्ती देवडा, विधायक जोधपुर शहर श्रीमती मनीषा पंवार, विधायक लोहावट श्री किशनाराम विश्नोई, रीको निदेशक श्री सुनील परिहार, राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रमेश बोराणा, पुलिस आयुक्त श्री नवज्योति गोगाई, जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!