Home बाड़मेर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी आज से बाड़मेर जिले के दौरे पर

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी आज से बाड़मेर जिले के दौरे पर

-खोखसर मुख्यालय पर लाइब्रेरी के शुभारम्भ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
बाड़मेर, 25 जनवरी, राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी मंगलवार से जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे खोखसर मुख्यालय पर लाइब्रेरी के शुभारम्भ सहित आमजन से मिलेंगे तथा विभागीय कार्यो की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री चौधरी मंगलवार को प्रातः 9 बजे आदर्श स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात् राजस्व मंत्री चौधरी बाडमेर से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर खोखसर मुख्यालय पर लाइब्रेरी का शुभारम्भ करेंगे तथा रात्रि विश्राम सवाऊ मूलराज में करेंगे। वे बुधवार 27 जनवरी को गिड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद पाटोदी में दोपहर 2 बजे ब्लॉक स्तरीय विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे तथा इसके पश्चात् मुकनपुरा में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे। चौधरी गुरूवार 28 जनवरी को प्रातः 9 बजे बाडमेर निवास पर जन सुनवाई करने के बाद 12 बजे बायतू पहुंच बायतू मुख्यालय पर आमजन से मिलेंगे तथा विभागीय कार्यो की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!