Home बाड़मेर 17332 किसानों ने लिया 64 करोड़ 63 लाख का कर्ज

17332 किसानों ने लिया 64 करोड़ 63 लाख का कर्ज

शिव शाखा कार्यक्षेत्र की 29 सहकारी समितियों में खरीफ फसल के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर 17 हजार से अधिक किसानों ने 64 करोड़ से भी अधिक का ऋण ले लिया है।

शिव 4 जुलाई 2021। उपखण्ड में खरीफ फसल के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण लेने के लिए बड़ी संख्या में किसानों ने आवेदन दिया है। अब तक 17 हजार से अधिक किसानों ने 64 करोड़ से भी अधिक का ऋण ले लिया है। कर्ज के लिए सहकारी समितियों में इन दिनों किसानों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। खरीफ फसल के लिए ऋण वितरण की प्रक्रिया अप्रैल माह से शुरू हुई है जिसकी अंतिम तिथि 30 अगस्त है। केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा शिव के ऋण पर्यवेक्षक कैलाशसिंह राजपुरोहित के अनुसार खरीफ फसल के लिए अब तक कुल 17332 किसानों ने 64 करोड़ 63 लाख रुपये का ऋण लिया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!