Home | cooperative | जयपुर | सिरोही में डीएमएफटी फंड के स्वीकृत कार्य इसी वर्ष शुरु होंगे– खान मंत्री

सिरोही में डीएमएफटी फंड के स्वीकृत कार्य इसी वर्ष शुरु होंगे– खान मंत्री

WhatsApp Image 2022 03 02 at 6.36.35 PM 1 300x168
प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए खान मंत्री श्री प्रमोद भाया

जयपुर, 2 मार्च। खान मंत्री श्री प्रमोद भाया ने बुधवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि सिरोही जिले में डीएमएफटी फंड के अन्र्तगत स्वीकृत कार्याें के प्रति सरकार गंभीर है तथा ये कार्य इसी वर्ष शुरु करा दिये जांएगे।
श्री भाया ने प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि सिरोही के डीएमएफटी फंड के स्वीकृत कार्याें में से 32 कार्य प्रारंभ हो चुके है तथा 39 करोड़ 65 लाख रुपये के 12 कार्य अभी शुरु होना बाकी है। उन्होंने कहा कि ये कार्य भी इसी वर्ष शुरु हो जाएंगे।
इससे पहले श्री भाया ने विधायक श्री संयम लोढ़ा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जिला सिरोही में डिस्टि्रक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट की गवर्निंग काउंसिल द्वारा वर्ष 2018-19, 2019-20, 2020-21 एवं चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 (दिनांक 15.02.2022 तक) में अनुमोदित किये गये कार्यों का विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि इनमें से 32 कार्य प्रारम्भ हो चुके हैं, उन्होंने इसका विवरण भी सदन के पटल पर रखा। उन्होंने डिस्टि्रक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट में संग्रहित राशि का वर्ष 2018-19, 2019-20, 2020-21 एवं चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 (दिनांक 15.02.2022 तक) में किये गये उपयोग का मदवार विवरण भी सदन के पटल पर रखा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!