Home | cooperative | राज्य | अभावग्रस्त क्षेत्रों के लिए 62.88 करोड़ के कृषि आदान अनुदान की स्वीकृति

अभावग्रस्त क्षेत्रों के लिए 62.88 करोड़ के कृषि आदान अनुदान की स्वीकृति

agriculture loan rajasthan 2014110120 sm 300x184
Demo Pic

बाड़मेर, 07 अप्रेल। जिले की नोखरा, धनाऊ, गडरारोड, गिड़ा, रामसर, सिवाना, सिणधरी, सेड़वा, गुढ़ामालानी, बाड़मेर, पचपदरा, बायतु, धोरीमना, कल्याणपुर, चौहटन, समदड़ी एवं शिव तहसील क्षेत्रों के अभाव संवत 2078 के प्रभावित 416037 कृषकों हेतु 62,88,16,893 रूपये कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों के सूखा प्रकोप से प्रभावित कृषकों को अभाव संवत् 2078 में कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने हेतु आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार 416037 कृषकों हेतु 62,88,16,893 रूपये कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
उन्होने बताया कि 33 से 50, 50 से 75 एवं 75 से 100 प्रतिशत फसल खराबा श्रेणी के नोखरा, धनाऊ, गडरारोड, गिड़ा, रामसर, सिवाना, सिणधरी, सेड़वा, गुढ़ामालानी, बाड़मेर, पचपदरा, बायतु, धोरीमना, कल्याणपुर, चौहटन, समदड़ी एवं शिव तहसील क्षेत्रों के 38828 अदर देन एसएमएफ कृषकों को 48,56,51,865 रूपये, तथा 33 से 50, 50 से 75 एवं 75 से 100 प्रतिशत फसल खराबा श्रेणी के रामसर, सिवाना, सेड़वा, नोखरा, गिड़ा, बायतु, गडरारोड़, गुढ़ामालानी, शिव, पचपदरा, धोरीमना, बाड़मेर, सिणधरी, धनाऊ, चौहटन एवं कल्याणपुर तहसील क्षेत्रों के 27751 एसएमएफ कृषकों को 14,31,65,028 रूपये कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!