Home | cooperative | पाली | जिले को 6257 टन गेहूं का आवंटन

जिले को 6257 टन गेहूं का आवंटन

पाली, 29 अप्रैल। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत अंत्योदय बीपीएल, स्टेट बीपीएल तथा अन्य श्रेणी के राशन कार्ड धारियों को पांच किलोग्राम प्रतिव्यक्ति प्रतिमाह निःशुल्क वितरित करने के लिए मई एवं जून 2021 के लिए गेहूं का जिलेवार उपआवंटन किया गया है। पाली जिले को इस मद में मई एवं जून के लिए प्रति माह 6257.345 मैट्रिक टन गेहूं का आवंटन किया गया है। खाद्य एवं नागरीक आपूर्ति विभाग के उपायुक्त एवं उप शासन सचिव राकेश कुमार गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित पात्र लाभार्थियों व परिवारों को खाद्यान के रूप में गेहूं उपलब्ध करवाना अनिवार्य है। मई व जून 2021 के पेटे गेहूं का मासिक आवंटन दो श्रेणियों में किया गया है। जिले में उचित मूल्य दुकानदार अंत्योदय बीपीएल एवं स्टेट बीपीएल तथा पीएचएच अन्य श्रेणी को निःशुल्क पात्रतानुसार सप्लाई चैन मैनेजमेंट व्यवस्था के माध्यम से गेहूं वितरित करेंगे। जिला रसद अधिकारी मार्च व अप्रैल में गेहूं प्राप्त करने वाले अधिकतम लाभार्थियों की संख्या के आधार पर प्रत्येक उचित मूल्य दुकानदार को गेहूं का आवंटन आदेश रिलीज करेंगे। उन्होंने बताया कि माह मई तथा जून 2021 के लिए प्रतिमाह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल अन्त्योदय परिवारों के लिए 365.995, बीपीएल परिवारों के लिए 1397.745, स्टेट बीपीएल परिवारों के लिए 371.375 तथा एपीएल परिवारों के लिए 4122.230 मै. टन गेहूं का आवंटन किया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!