Home | cooperative | राज्य | राजस्थान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पहली बाहर जालोर आने पर पुखराज पाराशर का भव्य स्वागत

राजस्थान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पहली बाहर जालोर आने पर पुखराज पाराशर का भव्य स्वागत

download 20 300x169
सर्किट हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में राजस्थान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए 

पाराशर ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आमजन से की मुलाकात

जालोर 4 मार्च। राजस्थान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पुखराज पाराशर शुक्रवार को पहली बार जालोर पहुँचे जहाँ उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो जिम्मेदारी मुझको दी है, उस जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा तथा आमजन के काम करने का हरसंभव प्रयास करूंगा।
पाराशर ने जिले में सड़कों सहित अन्य समस्याओं के समाधान के निराकरण की बात कही। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात भी की। इस दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वार पुरानी पेंशन स्कीम फिर से बहाल करने पर माननीय पुखराज पाराशर के मार्फत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, नैनसिंह राजपुरोहित, जुल्फीकार अली भुट्टो, भूराराम देवासी, सवाराम पटेल, उमसिंह चांदराई, भीखाराम सारण सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता सहित आमजन उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!