Home | cooperative | जयपुर | किसानों की मांग के अनुसार राजफैड द्वारा उर्वरकों का अग्रिम भण्डारण- सहकारिता मंत्री

किसानों की मांग के अनुसार राजफैड द्वारा उर्वरकों का अग्रिम भण्डारण- सहकारिता मंत्री

WhatsApp Image 2022 03 10 at 6.59.21 PM 300x168
प्रश्नकाल में विधायक श्री गोविन्द प्रसाद के मूल प्रश्न के लिखित जवाब देते हुए सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आजंना

जयपुर, 10 मार्च। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आजंना ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि किसानों को मांग के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजफैड द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार अनुबंधित कंपनियों के माध्यम से उर्वरकों का अग्रिम भण्डारण किया जाता है।
श्री आंजना ने प्रश्नकाल में विधायक श्री गोविन्द प्रसाद के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि किसानों को अनुदान स्वरूप राशि उपलब्ध करवाने का कोई प्रस्ताव विभाग के स्तर पर विचाराधीन नहीं है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को उन्नत अथवा प्रमाणित बीज व खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु प्रत्येक जिले के लिए खरीफ एवं रबी मौसम पूर्व कृषि, सहकारिता एवं कृषक कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा जोनल कांफ्रेंस आयोजित की जाती है, जिसमें प्रमाणित बीज व खाद की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु कार्य योजना तैयार की जाती है।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को मांग के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजफैड द्वारा कृषि विभाग,राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार अनुबंधित कंपनियों के माध्यम से उर्वरकों का अग्रिम भण्डारण किया जाता है तथा भण्डारित उर्वरक मांग के समय किसानों को उपलब्ध करवाये जाते है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार विभिन्न संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर मांग के अनुसार बीज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!