Home राज्य पावटा सहकारी समिति में 11 निर्विरोध चुने गए, 1 वार्ड में होगा चुनाव

पावटा सहकारी समिति में 11 निर्विरोध चुने गए, 1 वार्ड में होगा चुनाव

File Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क I 9 सितम्बर I  जिले की अ-श्रेणी में चयनित पावटा ग्राम सेवा सहकारी समिति में शुक्रवार को नए बोर्ड के लिए सहकारी समिति में कुल 12 वार्डों के चुनाव का संपादन हुआ, समिति व्यवस्थापक भागीरथसिंह राजावत ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया में नियुक्त निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 12 वार्ड में भरे गए नामांकन में से 11 वार्डों में रामसिंह, महेन्द्रकुमार, नरेन्द्रसिंह, पारसमल, मांगीलाल, महेन्द्रसिंह, हंसाराम, चन्दनसिंह और अऋणी वार्ड से नरपतसिंह वही, महिला आरक्षित वार्ड से श्रीमति रंजन कंवर, श्रीमति दीवान कंवर संचालक मण्डल सदस्य निर्विरोध चुने गए। वही, वार्ड संख्या 3 में 23 सितम्बर को मतदान के उपरान्त 24 सितम्बर को मतगणना और परिणाम घोषित होगे ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!