Home | राज्य | सहकारी समितियों में कृषि यंत्र किराये पर उपलब्ध

सहकारी समितियों में कृषि यंत्र किराये पर उपलब्ध

samiti 3148035 835x547 m 300x197
कॉन्सेप्ट फोटो ।

बून्दी, 7 सितम्बर। जिले में ग्राम सेवा सहकारी समिति मोडसा, दुगारी, ओवण, नमाना, सुवांसा, तालेडा, सहसपुरिया, बडोदिया, बसोली, खेरखटा, बोरखण्डी, भजनेरी, घाट का बराना में कृषकों को रियायती दर पर टैक्टर सहित पावर स्प्रेयर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रील, लेजर लेवलर, मल्टीक्रोप थ्रेसर आदि यंत्र उपलब्ध है। इन ग्राम सेवा सहकारी समिति पर छोटे कृषक जो टैक्टर नहीं खरीद सकते है या आर्थिक रूप से उचित नहीं है उनके लिए एवं अन्य सभी कृषकों के लिए रियायती दर पर किराये पर लेकर अपनी भूमि पर कृषि क्रियाएं कर सकते है।
उप निदेषक कृषि विस्तार रमेश चन्द जैन ने बताया कि इसके अतिरिक्त माटून्दा, बागदा, नमाना, गुढानाथावतान, हिगोनिया, श्रीपुरा, कोटाखुर्द में निजी व्यक्तियों के पास भी कृषि यंत्र किराया केन्द्र सरकारी अनुदान पर खोले गए हैं। कृषक भाई योजना का लाभ उठा सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उक्त जीएसएस के व्यवस्थापक, अध्यक्ष, सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक से संपर्क कर सकते है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!