
जयपुर, 15 अगस्त। सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार श्री मुक्तानंद अग्रवाल ने सोमवार को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रातः 8.00 बजे नेहरू सहकार भवन पर ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर सहकारिता विभाग, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सहकारी संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को मिठाई वितरित कर मुंह मीठा करवाया गया।


