Home राज्य श्रम राज्य मंत्री जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

श्रम राज्य मंत्री जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

State Minister of State for Labor Sukhram Vishnoi

जालोर 10 अगस्त। राज्य के श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व विभाग राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 11 अगस्त, गुरूवार को प्रातः 8 बजे सांचौर में जनसुनवाई करेंगे तथा प्रातः 10 बजे सांचौर से विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3 बजे जाखल ग्राम सेवा सहकारी समिति भवन का लोकार्पण करेंगे तथा रात्रि विश्राम सांचौर में करेंगे। वे 12 अगस्त, शुक्रवार को प्रातः 8 बजे सांचौर से बाड़मेर के लिए प्रस्थान करेंगे। सायं 5 बजे पचपदरा से रवाना होकर सायं 7.30 बजे सांचौर पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
श्रम राज्य मंत्री 13 अगस्त, शनिवार को प्रातः 6 बजे सांचौर से रवाना होकर प्रातः 7.15 बजे भीनमाल से जालोर तिरंगा यात्रा में शिरकत करेंगे तथा प्रातः 9़.30 बजे रामसीन से रवाना होकर प्रातः 10.30 बजे जसवन्तपुरा तहसील के राजपुरा ग्राम पहुँचेंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!