Home सिरोही 7 पंचायतों में नई ग्राम सेवा सहकारी समितियां मंजूर

7 पंचायतों में नई ग्राम सेवा सहकारी समितियां मंजूर

पहले की 68 में चुनाव बाकी ; जिले में पहले से बनी 68 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में बोर्ड कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव नहीं हुए हैं। जबकि सरकार के स्तर पर जून-जुलाई माह में जीएसएस में नए बोर्ड के चुनाव प्रस्तावित होने के बावजुद अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

IMG 20190408 WA0048 300x225
File Photo – Kachauli Pacs in Sirohi district 

सिरोही । डिजिटल डेस्क I 20 जुलाई I सहकारिता विभाग ने जिले की 7 ग्राम पंचायतों में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन को मंजूरी दी है। जिले में अब 83 ग्राम सेवा सहकारी समितियां हो जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्र में सहकारिता और किसानों के लिए ग्राम सेवा सहकारी समितियां अहम योगदान देती हैं। इसलिए सरकार वंचित पंचायतों में भी समितियों का गठन कर रही है।

इन पंचायतों में खुलेंगी नई समितियां

बंसतगढ, आमलारी, ध्रुबाना, जोयला, उड़वारिया, तंवरी, गिरवर ग्राम पंचायतों में नई जीएसएस की स्वीकृति जारी की गई है। अभी जिले में 76 समितियां है। इन 7 समितियों के बाद संख्या 83 हो जाएगी।

इसलिए बनीं ये नई समितियां

राज्य सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सेवा सहकारी समिति का निर्णय ले रखा है। ताकि जीएसएस ग्रामीणों के एप्रोच में रहे। जहां दो या तीन ग्राम पंचायतों पर एक जीएसएस है या फिर दूरी ज्यादा है। वहां नई समितियां गठित की जा रही हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!