Home | cooperative | बाड़मेर | ग्राम सेवा सहकारी समितियों की आमसभा करवाने की मांग

ग्राम सेवा सहकारी समितियों की आमसभा करवाने की मांग

02 163 300x225
कॉन्सेप्ट फोटो ।

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 6 जून I केन्द्रीय सहकारी बैंक बाड़मेर की धौरीमन्ना शाखा अंतर्गत संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों की आमसभा करवाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। आमसभा में वर्ष भर का लेखा जोखा सहकारी समितियों से जुड़े सदस्यों और अमानतदारों को बताया जाता है। आमसभा वर्ष में एक बार होती है लेकिन वर्तमान में ग्राम सेवा सहकारी समितियों की आमसभा कब और किसी वर्ष मे हुई है इसकी जानकारी समिति सदस्यो को नही है । सूत्रों के मुताबिक ग्राम सेवा सहकारी समितियों के सदस्यों की प्रतिवर्ष आमसभा बुलाई जाती है। आमसभा में प्रतिवर्ष ऑडिट रिपोर्ट की अनुपालना, बजट पारित करने के साथ ही लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया जाता है। इसके अलावा सदस्यों के सुझाव लेने के साथ ही व्यापार को लेकर आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा की जाती है, लेकिन केन्द्रीय सहकारी बैंक बाड़मेर की धौरीमन्ना शाखा अंतर्गत संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों की आमसभा नहीं होने पर बजट एवं ऑडिट रिपोर्ट की अनुपालन सहित अन्य कार्यो पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि धौरीमन्ना शाखा कार्यक्षेत्र में संचालित 35 ग्राम सेवा सहकारी समितियों से लगभग 22674 ऋणी किसान जुड़े हुए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!