Home राज्य कृषि बजट के संबंध में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला

कृषि बजट के संबंध में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला

download 69 300x199
जालोर 22 जून। राज्य सरकार द्वारा पहली बार अलग से प्रस्तुत किये गये कृषि बजट के लिए जिला कलक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न हुई।
कार्यशाला में ई-नाम परियोजना, राजीव गांधी कृषक साथी योजना, महात्मा ज्योतिबां फूले मण्डी श्रमिक कल्याण योजना, किसान कलेवा योजना, राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना-2019, प्रधनमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इत्यादि के संबंध में जिले में लक्ष्यानुरूप उपलब्धियों एवं किसानों को प्राप्त हो रहे लाभ को लेकर चर्चा की गई।
कार्यशाला में कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि बजट में की गई घोषणाओं तथा राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन, राजस्थान जैविक खेती मिशन, राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन, राजस्थान मिलेट्स प्रोत्साहन मिशन, राजस्थान संरक्षित खेती मिशन, राजस्थान उ़द्यानिकी विकास मिशन, राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन, राजस्थान भूमि उर्वरता मिशन, राजस्थान कृषि श्रमिक संबल मिशन, राजस्थान कृषि तकनीकी मिशन, राजस्थान खाद्य प्रसंस्करण मिशन समेत विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए किसानों व जनप्रतिनिधियों का आमुखीकरण किया गया। कार्यशाला में कृषि, उ़द्यान, कृषि विपणन, पशुपालन, सहकारिता सहित विभिन्न विभागों ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही राज्य सरकार द्वारा खेतों की तारबंदी, सिंचाई पाईप योजना व फार्म पौण्ड (खेत तलाई) के लिए दिये जा रहे अनुदान के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में कम खर्च में फसलों को रोगों से छुटकारा दिलाने के लिए बीजों के उपचार, सीड ड्रेसिंग ड्रम, खरीफ फसलों में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए फसलवार बीजोपचार तकनीक एवं खेतों में जिप्सम डालने की उपयोगिता पर जानकारी दी गई।

राजीव गांधी कृषक साथी योजना में दिए 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि के चैक

52310 Image 18ea5f6b e4d9 4c63 95ce 17c7a4a5d054 300x218कृषि कार्य के दौरान दुर्घटनावश हुई मृत्यु पर राजीव गांधी कृषक साथी योजना के तहत मृतक किसान के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता राशि के चैक का वितरण जिला कलक्टर द्वारा कृषि बजट के लिए आयोजित जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला के दौरान किया गया। कृषि उपज मण्डी समिति जालोर के पर्यवेक्षक भूराराम मीणा ने बताया कि योजना के तहत सायला तहसील के धनानी ग्राम निवासी संतोष कंवर को उनके पति स्व. खेतसिंह राजपूत की कृषि कार्य के दौरान सर्प दंश से मृत्यु होने तथा आंवलोज निवासी ओबुडी देवी को उनके पति स्व. मसराराम मेघवाल की पैर फिसलने से कृषि कुंए में गिरने से हुई दुर्घटनावश मृत्यु होने पर राजीव गांधी कृषक साथी योजना के तहत उक्त मृत्तकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता राशि के चैक प्रदान किये गये।  कार्यशाला में जिला प्रमुख राजेश कुमार, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, उद्यान विभाग के संयुक्त  निदेशक व जालोर के नोडल अधिकारी राजेन्द्र सिंह, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वालाराम सोलंकी, कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ.आर.बी.सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, किसान एवं कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!