Home जालोर विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा : सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई जालोर की बैठक संपन्न

विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा : सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई जालोर की बैठक संपन्न


जालोर । डिजिटल डेस्क I 19 जून I राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जयपुर, जिला इकाई-जालोर की जिला कार्यकारिणी की बैठक नेहरु बालोद्यान में जिला अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला इकाई के उप मंत्री डायाराम देवासी ने बताया कि बैठक में केन्द्रीय सहकारी बैंक जालोर की विभिन्न शाखाएं द्वारा जिले की सहकारी समितियों में विधि विरुद्ध लगाए गए एरियर ब्याज एवं फसल बीमा सर्विस चार्जेज पर पूर्व बैठको में लिए गए प्रस्तावों पर चर्चा की व विचार विमर्श करने के पश्चात एरियर ब्याज का समयाविधी के अन्दर समायोजन करवाने के साथ-साथ पैक्स कर्मचारियों की लम्बित मांगो पर बैंक प्रधान कार्यालय से वार्तालाप को लेकर जिला अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत को दायित्व देने व बैंक द्वारा नियमानुसार कार्यवाही नहीं होने पर लम्बित मामले को लेकर जोधपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दायर को लेकर चर्चा के उपरान्त जिला इकाई संगठन के बकाया वार्षिक चंदा राशि को लेकर सभी जिला इकाई के पदाधिकारियों को बकाया राशि जमा करवाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में जिला इकाई के जिला महामंत्री हनुमान सिंह जाट, उप मंत्री डायाराम देवासी, जिला संगठन मंत्री पोकराराम विश्नोई, जिला सह संगठन मंत्री करनाराम विश्नोई, उप जिला कोषाध्यक्ष हरतीगांराम देवासी, जिला प्रचार मंत्री नरपत खां शेख, जिला कार्यकारिणी सदस्य लुंबाराम चौधरी, गणपतसिंह बालोत समेत सायला ब्लॉक अध्यक्ष माधोसिंह मौजूद रहे।

सेवानिवृत्ति पर पद से किया मुक्त

जिला इकाई के पदाधिकारी मदननाथ और तेजसिंह राठौड़ के व्यवस्थापक पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात जिला इकाई के पदाधिकारी पद से मुक्त करने का ऐलान करते हुए जिला अध्यक्ष श्री राजावत ने जिला इकाई, संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए युवा पैक्स कर्मियों को जिला इकाई, संगठन में प्रदेश प्रतिनिधि पद पर चन्दन सिंह राठौड़, जिला संगठन मंत्री पद पर पोकराराम विश्नोई, सह संगठन मंत्री‌ पद पर करनाराम विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण पूरोहित, उप कोषाध्यक्ष पद पर हरतीगांराम देवासी, जिला प्रचार मंत्री पद पर नरपत खां शैख सहित नीतिराज सिंह भाटी, तेजाराम देवासी को जिला इकाई कार्यकारिणी सदस्य पद पर मनोनित किया गया ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!