Home सिरोही समिति चुनाव के लिए लॉटरी से वार्ड आरक्षित

समिति चुनाव के लिए लॉटरी से वार्ड आरक्षित

WhatsApp Image 2022 06 07 at 5.07.47 PM 300x135


सिरोही । डिजिटल डेस्क I 7 जून I जिले की आमथला वृहत बहुउद्देशिय सहकारी समिति के संचालन मण्डल के चुनावों के लिए सहकारी समिति कार्यालय पर प्रशासक सुरेश कुमार शर्मा की मौजूदगी में वार्डो की लॅाटरी समिति के व्यवस्थापक नेमाराम कुमावत ने बच्चे के हाथों से निकलवाई ।
समिति व्यवस्थापक नेमाराम कुमावत और सहायक व्यवस्थापक सुरज बंजारा ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 वार्डों की लॉटरी निकाली गई, जिसमें एसी के लिए वार्ड संख्या 10, एसटी के लिए वार्ड संख्या 8 और महिला के लिए वार्ड संख्या 4 व 5 और बाकी वार्ड सामान्य रहे. वहीं एक वार्ड स्थायी रूप से अऋणी के लिए आरक्षित रखा गया.
इस दौरान नरेन्द्रसिंह राव सहायक, भूपतसिंह राव, माधोसिंह राव, डूगरसिंह राव, गोपालसिंह, मोहनसिंह राजपुत, मानसिंह राव, सरपंच दिनेश कुमार, सरपंच भारमाराम, उपसरपंच कालाराम, रणसाराम, भबुतसिंह सोढा आदि मौजूद रहे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!