Home | cooperative | जयपुर | महिला कृषकों को निःशुल्क मिलेंगे मोठ बीज के मिनीकिट्स

महिला कृषकों को निःशुल्क मिलेंगे मोठ बीज के मिनीकिट्स

945261 300x225
Demo Pic

जयपुर, 3 जून। कृषि विभाग के आयुक्त श्री कानाराम ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य की लघु एवं सीमांत महिला कृषकों को मोठ फसल के प्रमाणित बीज मिनीकिट्स अविलंब उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मोठ मिनीकिट्स वितरण में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिला कृषकों को प्राथमिकता दी जाए।
कृषि आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पहली बार कृषि के लिए अलग से प्रस्तुत बजट में ”मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना” के अंतर्गत राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन के तहत इन मिनीकिट्स का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। जिन महिलाओं के पास सिंचाई के साधन उपलब्ध है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

महिला कृषकों को मिलेगा प्रशिक्षण-

कृषि आयुक्त ने बताया कि इन मिनीकिट्स से बीज उत्पादन हेतु लाभान्वित महिला काश्तकारों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लाभान्वित महिला कृषकों द्वारा प्रशिक्षण लेने के बाद ही मिनीकिट्स बीज से उन्नत मोठ के बीजों का उत्पादन किया जाए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!