Home | cooperative | जोधपुर | कलाऊ जीएसएस में किसान गोष्ठी का आयोजन

कलाऊ जीएसएस में किसान गोष्ठी का आयोजन

WhatsApp Image 2022 06 03 at 7.59.01 AM 300x169
कलाऊ जीएसएस में आयोजित किसान गोष्ठी में मौजूद किसान सदस्य

जोधपुर । डिजिटल डेस्क I 3 जून I जिले के कलाऊ मे संचालित ग्राम सेवा सहकारी समिति में इफको की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को किया गया । आयोजित किसान गोष्ठी में कृषि विभाग जोधपुर उप निदेशक डा. जीवनराम भाखर ने किसानों को कृषि विभाग की जानकारी दी । साथ ही, इफाको कृषि सेवा वरिष्ठ प्रबंधक डा. ए. पी. सिंह व जितेन्द्र कुमार भाखर ने उन्नत खाद व बीज के बारे में किसानों जानकारी देते हुए नैनो यूरिया के उपयोग की विधि बताई । गोष्ठी में पंचायत समिति सदस्य सवाईराम सारण, कलाऊ ग्राम पंचायत के सरपंच गुमानाराम, समिति अध्यक्ष देवीसिंह हुड्डा, समिति व्यवस्थापक चंदाराम सहित क्षेत्र के किसान सदस्य मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!