Home | cooperative | जयपुर | श्री हनुमानसिंह राजावत का इस्तीफा नहीं हुआ स्वीकार

श्री हनुमानसिंह राजावत का इस्तीफा नहीं हुआ स्वीकार

02 510 300x164
प्रातींय अध्यक्ष नंदलाल वैष्णव एव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत – फाइल फोटो 

जयपुर I डिजिटल डेस्क I 1 जून I राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता ने बुधवार की सुबह एक पत्र प्रातींय अध्यक्ष नंदलाल वैष्णव को भेज कर कहा कि संघ ने उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मदारी दी है और उन्होने अपनी पूरी लगन के साथ उन जिम्मदारियों का निर्वहन किया । साथ ही, उन्होने कहा कि संगठन को छोटे स्तर यानी जिला व ब्लॉक स्तर पर व्यापक रणनीति बना कर संगठन को मजबूत करना चाहिए । पत्र में राजावत ने प्रदेश स्तर पर सेवाएं देने में स्वयं को असमर्थ बताया ।

02 509 300x164

इस्तीफा हुआ अस्वीकार

राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल वैष्णव ने दोपहर को एक पत्र जारी कर हनुमानसिंह राजावत के इस्तीफे को अस्वीकार कर दिया । श्री वैष्णव ने कहा कि श्री राजावत संगठन के कर्तव्य निष्ठ सदस्य हैं, उनके पास महत्वपूर्ण पदों की जिम्मदारी रहना संघ के हित में बताया । साथ ही, श्री राजावत के इस्तीफे को अस्वीकार करते हुए अग्रीम आदेशों तक पद के कार्यो  का निर्वहन करने का आग्रह किया ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!