Home | cooperative | राज्य | जिला कलक्टर ने कस्टम हायरिंग सेन्टर का उद्घाटन कर किसान समूह से किया संवाद

जिला कलक्टर ने कस्टम हायरिंग सेन्टर का उद्घाटन कर किसान समूह से किया संवाद

download 51 300x182
कस्टम हायर सेन्टर के उद्घाटन के पश्चात किसान समूहों से संवाद करते हुए जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद नकाते

अलवर 6 मई। जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद नकाते ने शुक्रवार को कठूमर में कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) द्वारा राज्य सरकार एवं नाबार्ड के सहयोग से संचालित कस्टम हायरिंग सेन्टर का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा कठूमर मस्टर्ड प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड खेडली का अवलोकन किया।
जिला कलक्टर ने कस्टम हायर सेन्टर के उद्घाटन के पश्चात किसान समूहों से संवाद कर कहा कि कस्टम हायरिंग सेन्टर के माध्यम से स्थानीय किसानों को सस्ती दरों पर टैªक्टर, रोटोवेटर, लेजर लैड लेवलर एवं अन्य कृषि उपकरण किराये पर उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही यहां किसानों को गुणवत्तापूर्वक कृषि आदान बीज, दवा, उर्वरक आदि उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कस्टम हायरिंग सेन्टर की कुल लागत 10 लाख रूपये पर 80 फीसदी सबसिडी राज्य सरकार द्वारा देकर 8 लाख रूपये का अनुदान दिया गया है।

सरसो प्रसंस्करण इकाई का किया अवलोकन

उन्होंने कठूमर मस्टर्ड प्रोड्यूसर कम्पनी खेडली की सरसो प्रसंस्करण इकाई जो कि राज्य सरकार की कृषि प्रसंस्करण नीति से लाभांवित है एवं नैबकिसान (नाबार्ड) द्वारा वित्त पोषित है का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस इकाई में 50 फीसदी अनुदान दिया है जो कि 7.46 लाख रूपये है। उन्होंने किसान समूहों से कहा कि राज्य सरकार एवं नाबार्ड की योजनाओं का लाभ उठाकर खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करें। उन्होंने सहकारी उपभोक्ता भण्डार एवं शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस सरसो प्रसंस्करण इकाई को मार्केटिंग उपलब्ध कराने में सहयोग करे। सरसो तेल का उपयोग मिड डे मील आदि में कर सकते हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!