Home | cooperative | राज्य | मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में ई-मित्रों को रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में ई-मित्रों को रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश

chranjivi 300x158


जालोर 25 अप्रेल। जिले में समस्त ई-मित्र कियोस्कधारकों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजनान्तर्गत अपने क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम दो परिवारों का रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिये हैं।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सिस्टम एनालिस्ट (संयुक्त निदेशक) योगेश कुमार ने बताया कि जिला कलेक्टर प्रदत्त निर्देषानुसार जिले एलएसपी के माध्यम से जिले के समस्त ईमित्र कियोस्कधारकों को निर्देशित किया गया हैं कि वे अपने क्षेत्र में कम-से-कम प्रतिदिन 2 परिवारों का मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजनान्तर्गत निःशुल्क श्रेणी लघु/सीमान्त कृषक, संविदाकर्मी एवं कोविड-19 परिवारों के अतिरिक्त शेष परिवारों की प्रीमियम राशि 850 रू. के भुगतान पर योजनार्न्तत रजिस्ट्रेशा करें। यदि पूर्व में ऐसे परिवारों ने रजिस्ट्रषन किया जा चुका है तो उन परिवारों से सम्पर्क कर उनका 30 अप्रेल से पूर्व रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही ऐसे परिवारों को चिन्हित करने के लिए अपने क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, आंगनवाडी कार्यकर्ता, एएनएम, सरपंच, वार्डपंच, राशन डीलर इत्यादि से समन्वय स्थापित कर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करना सुनिश्चित करें।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!