Home | cooperative | राज्य |

प्रबंधक निदेशक को सौंपा ज्ञापन : सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई ने रखी चार सूत्रीय मांगें

प्रबंधक निदेशक को सौंपा ज्ञापन : सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई ने रखी चार सूत्रीय मांगें

WhatsApp Image 2022 04 14 at 5.12.05 PM 300x134
मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के सदस्य।

जालोर । डिजिटल डेस्क I 14 अप्रैल I  राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई – जालोर ने जालोर सैंट्रल कॉपरेटिव बैंक से जुड़ी ग्राम सेवा सहकारी समितियों की चार सूत्री मांगों को लेकर प्रबंधक निदेशक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के ऋण खातों में विधि विरुद्ध लगाए गए एरियर ब्याज का पुनः समायोजन किए जाने के साथ ही, वर्ष 2015-16 से वर्ष 2018-19 तक के बकाया फसल बीमा कमीशन भुगतान के स्थाई निराकरण की मांग की हैं । इस दौरान जिला इकाई के जिला अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत, व्यवस्थापक मुलेन्द्रसिंह, कुन्दनसिंह, नरपत खां शेख, खेतपालसिंह बालोत इत्यादि मौजूद रहे।

ये हैं चार सूत्रीय मांगें

  • बैंक द्वारा एरियर पर ब्याज लगाया वह समिति के बचत खातों में समायोजित किया जाए
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत वर्ष 2015-16 से 2018-19 तक जो कमीशन राशि बकाया है, वह राशि भी बचत खातों में समायोजित की जाए।
  • जालोर जिले में खरीफ ऋण वितरण 2022-23 में 320 करोड़ रुपए के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति में 25 प्रतिशत खरीफ ऋण बढोतरी की जाएं ।
  • सहकारी समिति स्तर पर संचालित बी.सी के प्रतिदिन खाता लेनदेन को 20 लाख से 50 लाख की लिमिट करने के साथ समिति स्तर बी.सी. के माध्यम से व्यक्तिगत लेनदेन की सीमा 1 लाख बढाकर 2 लाख की जाए ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!