Home | cooperative | राज्य | सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई सहकारिता नीति की आवश्‍यकता पर बल दिया

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई सहकारिता नीति की आवश्‍यकता पर बल दिया

NPIC 2022412173420 300x161
दिल्ली में सहकारिता नीति पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली I 12 अप्रैल I सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश में नई सहकारिता नीति की आवश्‍यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र अगले 8 से 9 महीनों में प्राथमिक कृषि ऋण समिति और प्रमुख सहकारी संघ के मुद्दे सुलझाने के लिए नई नीति लेकर आएगा। श्री शाह ने नई दिल्ली में आज सहकारिता नीति पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। सहकारिता मंत्री ने सहकारी क्षेत्र में छोटे किसानों का विश्वास बढ़ाने के लिए पारदर्शिता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने इस क्षेत्र की व्यावसायिकता और आधुनिकीकरण का भी आह्वान किया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि देश के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सहकारी क्षेत्र को सुदृढ़ करना है। उन्‍होंने कहा कि सहकारी निकायों के लिए ऋण सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण की आवश्यकता है। श्री शाह ने सहकारिता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक नये सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!