Home | cooperative | जयपुर | केन्द्रीय सहकारी बैंकों में 440 पदों पर भर्ती की जाएगी,

केन्द्रीय सहकारी बैंकों में 440 पदों पर भर्ती की जाएगी,

  • सहकारी भर्ती बोर्ड मई के अंतिम सप्ताह में विज्ञप्ति प्रकाशित करें
385 posts to be recruited i 300x190
राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड – फाइल फोटो

जयपुर, 12 अप्रेल। प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता एवं कृषि श्री दिनेश कुमार ने कहा कि केन्द्रीय सहकारी बैंकों में सीनियर मैंनेजर, मैंनेजर एवं बैंकिग सहायक के रिक्त 440 पदों पर राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड के माध्यम से भर्ती की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि मई, 2022 के अंतिम सप्ताह में सहकारी भर्ती बोर्ड इन पदों पर विज्ञप्ति जारी करें।
श्री कुमार मंगलवार को पंत कृषि भवन में केन्द्रीय सहकारी बैंकों एवं अन्य संस्थाओं में रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग 30 अप्रेल, 2022 तक रिक्त पदों की सूचना सहकारी भर्ती बोर्ड को उपलब्ध कराए। उन्होंने निर्देश दिए कि रोस्टर निर्धारण के लिए कमेटी बनाकर 7 दिन में प्रक्रिया को पूरा करें।
प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि नाबार्ड के निर्देशों के क्रम में केन्द्रीय सहकारी बैंकों में कैडर रिव्यू किया जाना है, इस संबंध में बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार केन्द्रीय सहकारी बैंकों में नए सिरे से पदों के निर्धारण के प्रस्ताव वित्त विभाग को प्रेषित करें।
बैठक में संयुक्त शासन सचिव, श्री नारायण सिंह, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रथम) श्री राजीव लोचन शर्मा, प्रबंध निदेशक (अपेक्स बैंक) श्री बिजेन्द्र राजोरिया, निदेशक राईसेम एवं सहकारी भर्ती बोर्ड की सचिव श्रीमती शिल्पी पांडे, संयुक्त रजिस्ट्रार (बैंकिंग) श्री दिनेश शर्मा, संयुक्त रजिस्ट्रार (नियम) श्री विवेकानंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!