- सहकारिता मंत्रालय ने विभिन्न मापदंडों और प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देने के लिए सभी संबद्ध पक्षों के साथ परामर्श शुरू कर दिया

नई दिल्ली I 17 मार्च I केंद्र ने सहकारी संस्थाओं के बारे में राष्ट्रीय स्तर पर आंकड़े जुटाने का काम शुरू कर दिया है। राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में, सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि उनके मंत्रालय ने डेटाबेस में शामिल करने के लिए विभिन्न मापदंडों और प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देने के लिए सभी संबद्ध पक्षों के साथ परामर्श शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित डेटाबेस सहकारी क्षेत्र के लिए नाबार्ड सहित केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, सहकारी संघों, सहकारिता और क्षेत्रीय संस्थानों के लिए मुख्य योजना के औजार के रूप में कार्य कर सकता है।


