Home | cooperative | जयपुर | रबी फसल वर्ष 2022 की गिरदावरी का कार्य प्रक्रियाधीन – आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री

रबी फसल वर्ष 2022 की गिरदावरी का कार्य प्रक्रियाधीन – आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री

WhatsApp Image 2022 03 15 at 6.44.04 PM 300x168
प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविन्द राम मेघवाल

जयपुर, 15 मार्च। आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविन्द राम मेघवाल ने मंगलवार को विधानसभा में कहा किरबी फसल वर्ष 2022 की गिरदावरी का कार्य प्रकियाधीन है और रिपोर्ट आने के बाद ही बजट आवंटन किया जायेगा।
श्री मेघवाल ने प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि रबी फसल 2021-22 में पाला, शीतलहर के कारण विशेष गिरदावरी के लिए राजस्व विभाग द्वारा 28 दिसंबर 2021 एवं 10 जनवरी 2022 तथा 24 मार्च 2022 को जिला कलक्टरों को निर्देश जारी किया जा चुके है। उन्होंने बताया कि गिरदावरी की रिपोर्ट आने के बाद ही जिलों की राशि का निर्धारण कर बजट आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अजमेर जिले में ओलावृष्टि से कोई खराबा नहीं हुआ है।
इससे पहले श्री मेघवाल ने विधायक श्री रामस्वरुप लांबा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया किरबी फसल वर्ष 2020-21 (सम्वत 2077) में ओलावृष्टि से एवं खरीफ फसल वर्ष 2021 (सम्वत 2078) में बाढ एवं ओलावृष्टि से फसल खराबा हुआ है। उन्होंने बताया किफसल खराबे से प्रभावित किसानों को राज्य आपदा मोचन निधि के नोर्म्स के अनुसार कृषि आदान अनुदान भुगतान किया जाता है। उन्होंने बताया कि रबी फसल वर्ष 2020-21 में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 1278.73 लाख रूपये का कृषि आदान अनुदान का भुगतान कर दिया गया है।
श्री मेघवाल ने बताया कि खरीफ फसल वर्ष 2021 में बाढ से प्रभावित किसानों को 13148.55 लाख रूपये का कृषि आदान अनुदान का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि खरीफ फसल वर्ष 2021 में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि  आदान अनुदान का भुगतान प्रक्रियाधीन है। विधानसभा क्षेत्र नसीराबाद की पंचायत समिति पीसांगन एवं श्रीनगर में वर्ष 2021 में ओलावृष्टि से फसल खराबा नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि रबी फसल वर्ष 2022 की गिरदावरी का कार्य प्रक्रियाधीन है तथा गिरदावरी रिपोर्ट में ओलावृष्टि से खराबा प्राप्त होने पर एसडीआरएफ नोर्म्स अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!