Home | cooperative | राज्य | पैक्स की समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो जिला संगठन करेंगे धरना प्रदर्शन

पैक्स की समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो जिला संगठन करेंगे धरना प्रदर्शन

02 495 300x231


जालौर । डिजिटल डेस्क । 9 मार्च । जिले में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियां में फसली सहकारी ऋण वितरण (Crop Cooperative Loan Distribution) में की गई हिस्सा राशी कटौती, एरियर ब्याज, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) अंतर्गत सर्विस चार्ज कमीशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंध निदेशक केन्द्रीय सहकारी बैंक (central co-operative bank) से गुहार लगायी है। ऐसा नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत ने प्रबंध निदेशक को पुर्व में दिए गए ज्ञापन का हवाला देते हुए अतिशिघ्र एफ.आई.जी. पोर्टल (FIG Portal) पर ऋणी सदस्यों की काटी गई हिस्सा राशी अनुपात अनुसार सहकारी समितियों के बचत खाते में जमा करने, बैंक द्वारा समितियों पर लगाए गए एरियर ब्याज का समायोजन करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पैक्स / लेम्प्स को देय सर्विस चार्ज वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2020-21 तक के कमीशन की राशी का भुगतान समितियों को देने का आग्रह करते हुए श्री राजावत ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पूर्व में जिले की सहकारी समितियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला संगठन द्वारा बार-बार ज्ञापन देकर आग्रह करने के बावजुद बैंक के प्रधान कार्यालय में पदस्थापित अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन देकर जिला संगठन को गुमराह किया जा रहा हैं।
दिए गए ज्ञापन में कहा है कि यदि 16 मार्च तक समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके समाधान नहीं किया जाता हैं तो जिला संगठन द्वारा जिला कलेक्टर व बैंक के प्रधान कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किये जाने जैसा कदम उठाया जाएगा ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!