Home | cooperative | जयपुर | राष्ट्रीयकृत बैंकों की ऋण माफी होने पर ही एफएसएस की ऋण माफी होगी संभव- सहकारिता मंत्री

राष्ट्रीयकृत बैंकों की ऋण माफी होने पर ही एफएसएस की ऋण माफी होगी संभव- सहकारिता मंत्री

WhatsApp Image 2022 03 07 at 6.27.13 PM 300x168
प्रश्नकाल में विधायक के मूल प्रश्न का लिखित जवाब देते हुए सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना

जयपुर, 7 मार्च। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 एफएसएस यथा कोटडी एवं सिंगोली चारभुजा कृषक सेवा सहकारी समिति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एफएसएस को ग्राम सेवा सहकारी समिति में हस्तान्तरण करने संबंधी प्रावधान राज्य सहकारी सोसायटी अधिनियम 2001 एवं नियम 2003 में नहीं होने के कारण ऎसा किया जाना संभव नहीं है। साथ ही, राष्ट्रीयकृत बैंकों की ऋण माफी होने पर उक्त एफएसएस की ऋण माफी संभव होगी।
सहकारिता मंत्री ने प्रश्नकाल में विधायक श्री गोपाल लाल शर्मा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि कोटडी एफएसएस में 12 कर्मचारी है तथा सिंगोली चारभुजा एफएसएस में 5 कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इनके लाभांश नहीं रोके गये है

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!