Home | cooperative | राज्य | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत शनिवार को जिले की 9 ग्राम पंचायतों में होगा पॉलिसी वितरण कार्यक्रम

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत शनिवार को जिले की 9 ग्राम पंचायतों में होगा पॉलिसी वितरण कार्यक्रम

pmfby 300x225
demo pic

जालोर 25 फरवरी। आजादी का अमृत महोत्सव अभियान-भारत एट75 आत्म निर्भर भारत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत रबी वर्ष 2021-22 में 26 फरवरी, शनिवार को जिले की 9 ग्राम पंचायतों में पॉलिसी वितरण कार्यक्रम ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ का आयोजन किया जायेगा।
कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. आर.बी.सिंह ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव अभियान-भारतएट75 आत्म निर्भर भारत महोत्सव के तहत जिले में जालोर तहसील की लेटा ग्राम पंचायत, आहोर तहसील की हरजी, भीनमाल की नरता, रानीवाड़ा की आखराड, सांचौर की गुन्दाऊ, सायला की पोषाणा, बागोड़ा की लाखनी, चितलवाना की चितलवाना तथा जसवंतपुरा की दांतलावास ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत रबी वर्ष 2021-22 में पॉलिसी वितरण कार्यक्रम ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ आयोजित होगा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, कृषि पर्यवेक्षक व सहायक कृषि पर्यवेक्षक सहित संबंधित वित्तीय संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!