Home जयपुर रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 11 सड़कों की गारण्टी अवधि में मरम्मत कार्य नहीं करने पर ठेकेदार को दिया गया नोटिस-सार्वजनिक निर्माण मंत्री

रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 11 सड़कों की गारण्टी अवधि में मरम्मत कार्य नहीं करने पर ठेकेदार को दिया गया नोटिस-सार्वजनिक निर्माण मंत्री

WhatsApp Image 2022 02 11 at 6.57.58 PM 300x168
सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री भजनलाल जाटव विस्तृत जानकारी सदन के सभा पटल पर रखते हुए !

जयपुर, 11 फरवरी। सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री भजनलाल जाटव ने बताया कि रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 205.48 किमी लम्बाई की 66 सड़कें गारण्टी अवधि में है, इनमें से वर्तमान में 12.90 किमी लम्बाई की 11 सड़कें आंशिक क्षतिग्रस्त है। संबंधित ठेकेदार द्वारा गारण्टी अवधि में मरम्मत कार्य नहीं किया गया उनको नोटिस दिये गए है। उन्होंने बताया कि मरम्मत का कार्य 15 फरवरी 2022 तक पूर्ण करवाया जाना लक्षित है। श्री जाटव ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी सदन के सभा पटल पर रखी।
सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने शुक्रवार को विधान सभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री नारायण सिंह देवल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि उक्त विधान सभा क्षेत्र में गारण्टी अवधि में क्षतिग्रस्त 63.54 किमी लम्बाई की कुल 55 सड़कों का मरम्मत कार्य संबंधित संवेदकों द्वारा कर दिया गया है। साथ ही, श्री जाटव ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी सदन के सभा पटल पर रखी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!